Glucotrust.com OFFICIAL

कब्ज के घरेलू उपाय (1)

कब्ज़ की समस्या को करे जड़ से छूमंतर, आजमाए ये 6 घरेलु उपाय

कब्ज की समस्या भी कई तरह के परेशानियां खड़ी कर देती है। यह समस्या तब होती है, जब मल का त्याग कम हो जाता है या यह निकलना मुश्किल हो जाता है। कब्ज गलत खानपान, दिनचर्या में बदलाव फाइबर के कम सेवन करने के कारण हो सकती है। मेडिकल में बेशक इसके बहुत इलाज हैं, परंतु आप कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाकर इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं।

कब्ज के घरेलू उपाय

नींबू का रस + काला नमक

सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

त्रिफला

त्रिफला का सेवन आप कब्ज से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। आंवला, हरड़ और बहेड़ा ये तीनों चीजें कब्ज से राहत पाने में असरदार होती है। सोने से पहले आप एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

शहद

कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

ओट्स

ओट्स का सेवन आप कब्ज से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। ओट्स एक तरह का घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके पेट के काम करने के तरीके को बढ़ावा देते है। इसके अलावा यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में भी सहायता करता है।

काजू

रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाने से कब्ज ठीक हो जाता है।  सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट, 4 से 5 काजू, उतने ही मुनक्का के साथ मिलाकर खाने से भी, कब्ज की शिकायत समाप्त हो जाती है।

घी

घी में पाई जाने वाली ब्यूटायरेट सामग्री कब्ज के लिए एक अद्भुत कार्य के तौर पर काम करती है। इससे आपके मल त्याग की कठोरता को तोड़कर ठीक करती है। खाने में घी का सेवन मल त्याग को आसान बनाने में सहायता करता है।

Read more articles on www.glucotrust.com website.