Glucotrust.com OFFICIAL

heat stock prevention

क्या आप लू से बचना चाहते हो? – तो आज ही अपने डाइट में शामिल करे इन 7 चीजों को

गर्मी के मौसम में बीमार होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। अत्यधिक धूप और गर्म हवा के कारण भी हीटस्ट्रोक हो सकता है। रोजाना काम और ऑफिस जाने के लिए आपको तेज धूप में बाहर जाना पड़ता है। भीषण गर्मी और धूप में खान-पान का खास ध्यान रखना जरूरी है। लू से बचने के लिए बुजुर्ग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। आप अपने आहार में विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों को शामिल करके लू से भी बच सकते हैं।

धनिया

धनिया का उपयोग भोजन को सजाने के लिए किया जाता है। धनिया का इस्तेमाल कई तरह के सॉस और सलाद में किया जाता है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आपको अपने आहार में धनिया को भी शामिल करना चाहिए। धनिया आपको गर्मी से बचाता है क्योंकि यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

गुलाब का शरबत

गुलाब का शरबत गर्मियों में आपको ठंडक का एहसास कराता है। गुलाब का शरबत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ठंडा भी होता है। जिससे आपको गर्मी से राहत मिलती है।

छाछ का सेवन

छाछ का सेवन गर्मी में करना चाहिए। छाछ आपके शरीर को ठंडक प्रदान करती है और अत्यधिक प्यास भी नहीं लगती है। छाछ के सेवन से भी शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है।

प्याज

लू से बचने के लिए और उसके  इलाज के लिए प्याज बहुत फायदेमंद होता है। अपने आहार में आवश्यकतानुसार प्याज को शामिल करें। कच्चे प्याज के सेवन से शरीर की गर्मी दूर होती है।

बेल का शरबत

बेल का शरबत गर्मी में ठंडक पहुंचाता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। बेल डिहाइड्रेशन को खत्म करती है इसलिए जरूरी है कि आप बेल को अपनी डाइट में शामिल करें।

मौसमी फल

इन सब चीजों के साथ अपने आहार में मौसमी फलों को भी शामिल करें। तरबूज, ककड़ी, खीरा, अंगूर आदि फल या उनका जूस आवश्यकतानुसार खाएं।

Read more articles on www.glucotrust.com website.

आम का छिलका

गर्मी के मौसम में आप आम के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। आम का पत्ता आपको गर्मी से बचाता है। और यह पाचन क्रिया को सही रखने का भी काम करता है।